BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

बीएसपी स्कूल, मैत्री गार्डन और विद्युत व्यवस्था को लेकर : विधायक रिकेश सेन की मैनेजमेंट से अहम चर्चा, राज्य सरकार से भी जल्द होगी पहल*

cglive24 news भिलाई नगर, 25 नवंबर। सेल बीएसपी के अधीन भिलाई टाउनशिप की विद्युत व्यवस्था, मैत्री गार्डन और स्कूल को लेकर आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से चर्चा की है। इन तमाम विषयों को लेकर लंबी चर्चा के बाद सभी बिंदुओं पर सार्थक सहमति बनी है।

*मैत्री गार्डन राज्य सरकार को देने सहमति*

भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप स्थित मैत्री बाग को राज्य सरकार के सुपुर्द किए जाने का प्रस्ताव विधायक रिकेश सेन ने बीएसपी मैनेजमेंट को दिया जिस पर सहमति बन गई है। विधायक श्री सेन ने बताया कि इसके लिए वो राज्य सरकार से बात करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का पर्यटन और वन विभाग के सहयोग से मैत्री गार्डन का विकास और संचालन हो सकता है।

*मैत्री गार्डन कर्मचारियों का भी रखेंगे ध्यान*

श्री सेन ने कहा कि मैत्री गार्डन राज्य सरकार के अधीन आने पर यहां कार्यरत कर्मचारियों की व्यवस्था भी आउटसोर्सिंग तथा केंटीन आदि संचालन में हो सकेगी।

*बीएसपी स्कूल शर्तों पर बड़े शिक्षण ग्रुप को लीज पर*

भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप स्थित स्कूलों को बड़े शिक्षण ग्रुप्स को लीज पर दिया जा सकता है। जो विद्यार्थी अभी इन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं उनका बारहवीं कक्षा तक शिक्षण शुल्क वर्तमान दर पर ही लिया जाएगा। आगामी 30 वर्ष लीज पर बड़े एजुकेशल ग्रुप को दिए जाने पर भी सहमति बनी है।

*कर्मचारियों के हित पर विद्युत मंडल से होगी चर्चा*

बीएसपी मैनेजमेंट और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बीच हुए एमओयू में कुछ नियम ऐसे हैं जिनको लेकर संयंत्र कर्मचारियों को नुक़सान का अंदेशा है। इन कुछेक नियमों को लेकर कर्मियों ने आपत्ति की है। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में जल्द ही सीएसपीडीसीएल से चर्चा की बात कही है। उन्होंने बताया कि विद्युत कंपनी से बैठक कर ऐसे क्लॉस हटाने के भी प्रयास होंगे।

आज सम्पन्न बैठक में बीएसपी एक्टिव जीएम टाउनशिप एबी श्रीनिवास, शिक्षा विभाग जीएम शिखा दुबे, जीएम डॉ नवीन जैन और डीजीएम टाउनशिप आरके गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें