BREAKING NEWS

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में बनने वाला होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट अब फ : नवा रायपुर में होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर सरकार ने लगाई रोक

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में बनने वाला होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट अब फिलहाल रुक गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। अब सरकार नए तरीके से कमर्शियल हब (व्यापारिक केंद्र) बनाने की योजना पर काम कर रही है।

इससे पहले नवा रायपुर में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का काम शुरू कर दिया गया है। इन कामों के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसमें से 30 करोड़ सड़क निर्माण में खर्च होंगे और बाकी पैसे अन्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे।

कांग्रेस सरकार ने अपने समय में होलसेल कॉरिडोर के लिए नवा रायपुर में 1083 एकड़ जमीन चिन्हित की थी। दावा किया गया था कि यह प्रोजेक्ट दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार बनेगा। यहां व्यापारियों को 540 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से जमीन दी जानी थी और सरकार खुद भी निर्माण में पैसा खर्च करने वाली थी। अब भाजपा सरकार ने इस योजना को स्वीकृति नहीं दी और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। सरकार का कहना है कि वे नवा रायपुर का संतुलित और समग्र विकास करना चाहते हैं, जिसमें निवेश और बसाहट को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें