BREAKING NEWS

जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सियासतनामा- वैशाली नगर में दो महिला नेत्रियों के नाम की चर्चा …कांग्रेस भाजपा में मची हलचल. पुरुष दावेदार बेचैन…पूरे दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा चर्चे में वैशाली नगर विधानसभा…पढ़िए खास खबर

भिलाई । चुनाव के पहले ही वैशाली नगर विधानसभा में चुनाव जैसा महौल बनना शुरू हो गया है। दरअसल यहां से दो महिला नेत्रियों के नाम की चर्चा से हलचल मच गई। एक महिला नेत्री कांग्रेस से जुड़ी है। बीते कुछ दिनों से उनका नाम तेजी कांग्रेस की तरफ से चर्चे में आ रहा है। वहीं उद्योग जगत से जुड़ी एक महिला नेत्री ने हाल ही में भाजपा प्रवेश किया और उनका नाम की चर्चा वैशाली नगर विधानसभा में शुरू हो गई। इन दोनों नामों में कांग्रेस व भाजपा के पुरुष दावेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं दोनों महिला नेत्रियां इस विधानसभा में काफी सक्रिय हो गई हैं। जिस तरह से विभिन्न, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में दोनों को बुलाया जा रहा है, उसने राजनीतिक तौर पर खलबली मचा दी है। बता दें कि 2008 में बना वैशाली नगर विधानसभा भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां के पहले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजमोहन सिंह को तकरीबन 25 हजार वोटों से हराकर प्रथम विधायक होने का तमगा हासिल किया था। 2009 में उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के भजन सिंह निरंकारी ने भाजपा प्रत्याशी जागेश्वर साहू को हराकर भाजपा के गढ़ कही जाने वाली इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाला। 2013 व 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विद्यारतन भसीन ने पहले भजन सिंह निरंकारी फिर बीडी कुरैशी को हराकर लगातार दो बार जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को तकरीबन 60 हजार वोटों की लीड मिली थी। तब से यह सीट काफी चर्चे में रहती है। कांग्रेस व भाजपा में 50-50 से भी ज्यादा दावेदार कांग्रेस व भाजपा में यहां 50-50 से भी ज्यादा दावेदार है। कांग्रेस की बात करें तो भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, क्रेडा सदस्य विजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, एमआइसी सदस्य रीता सिंह गेरा जैसे बड़े नाम है। वहीं भाजपा में वर्तमान विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, डा. दीप चटर्जी, पूर्व जिला मंत्री राम उपकार तिवारी, पूर्व महापौर निर्मला यादव, भाजपा पार्षद दल के नेता भोजराज सिन्हा तथा संगीता शाह का नाम है। हालांकि नाम और भी है, पर फिलहाल जिन नामों की चर्चा ज्यादा है, डॉ विनोद प्रसाद उनको इस सूची में शामिल किया गया है। इन दो नामों ने मचाई राजनीतिक खलबली निकाय चुनाव के दौरान एक नाम तेजी से चर्चे में आया था। रीता सिंह गेरा का। रीता सिंह गेरा पार्षद फिर एमआइसी मेंबर भी बनी। वर्तमान में वैशाली नगर में उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं सिंपलेक्स कास्टिंग के चेयरमेन संगीता शाह ने पिछले महीने भाजपा प्रवेश किया और उनके नाम की भी चर्चा शुरू हो गई। चर्चा ही नहीं एक तरह से राजनीतिक तौर पर हड़कंप की भी स्थिति है। दरअसल जिस तरह से हर धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों में दोनों को बुलाया जा रहा है, वह पुरुष दावेदारों को बेचैन करने वाला है। राजनीतिक संगठनों के भीतर की खबर रखने वाले सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि संगीता शाह को वैशाली नगर से चुनाव लड़वाने के लिए ही पार्टी में प्रवेश कराया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें