भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई : श्री जगन्नाथ मंदिर में सामूहिक पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर में सामूहिक पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी के आह्वान तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी एवं जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के निर्देशानुसार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4, भिलाई नगर में सामूहिक पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा विनोद प्रसाद एवं केशव पटेल भाजपा के प्रदेश, कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी एवं विजय जायसवाल प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह जिला एवं तुलसी साहू दिनेश गौतम मदन सेन प्रदीपसाहू संतोष पाल मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन