BREAKING NEWS

तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

झीरम घाटी नक्सली हमले में आया बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी पाए गए दोषी

सिंह देव की सेहत में सुधार :13 को लौट सकते है छत्तीसगढ़!

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…

Teacher’s Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इस दिन का खास महत्व

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: पूरे प्रदेश में चक्काजाम कर भाजपा ने किया अमन -चैन के लिए आवाज बुलं

Admin Fri, Feb 17, 2023

हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुर्सीपार गेट में चक्काजाम कर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं नक्सलियों द्वारा मारे गये में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों के लिए न्याय की मांग की। (Bhilai Breaking) चक्काजाम के अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने छत्तीसगढ़ में आए दिन घटित अपराध, हिंसा एवं हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। प्रदेश में आए दिन लगातार अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं, रोजाना हत्या,लूट, महिलाओं से अनाचार एवं नक्सली गतिविधयां बढ़ रहीं हैं।4 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ है, उन लोगों के साथ है जो अवैध कारोबार करते हैं। इस पार्टी का हाथ उन लोगों के साथ है जो घर में घुसकर मासूम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही नहीं उनके युवा विधायक भी पार्टी के रीति-नीति का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और महादेव के नाम पर सट्टा खिलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। युवा विधायक हमारे युवाओं को दिग्भ्रमित कर उनके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि अपराधियों औऱ अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने वाली इस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने हम सबको हुंकार भरनी होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें