: भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया मोदी सरकार के लाभार्थियों का सम्मान..
दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों का आज बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर द्वारा दुर्ग विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक में सम्मान किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एक तरफ मैदानी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ सशक्तिकरण पर जोर दे रही है तो वही दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओ के लाभार्थियों को भी सीधे भाजपा से जोड़कर उनके माध्यम से जनता के बीच पैठ बना रही है जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान योजना,अन्नपूर्णा योजना उजव्वला योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ लेने प्रमुख हितग्राहियों को मंडलवार आमंत्रित कर सम्मान कर रही है ताकि जनता के बीच एक अच्छा संदेश जा सके। इसी तारतम्य में आज शहर के विभिन्न वार्डो के लाभर्थियो को दुर्ग शहर स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर द्वारा सम्मानित कर मोदी सरकार की योजनाओ के लाभ से उनके जीवन में आए परिवर्तन का अनुभव साझा किया गया व उन्हे छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार लाने योजनाओं का लाभ घर घर बताने का आव्हान किया । जिस पर सभी हितग्राहियों ने मोदी सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर प्रदेश में भी भाजपा सरकार लाने की बात कही।
विज्ञापन