: BIG BREAKING-भाजपा जिलाध्यक्ष ने पश्चिम व चरोदा मंडल की कार्यकारिणी को किया शून्य घोषित …प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के निर्देश पर हुई कार्रवाई…जानिए क्या था कारण
भिलाई। भाजपा भिलाई जिला की पश्चिम मंडल और चरोदा मंडल की कार्यकारिणी को शून्य घोषित कर दिया गया है। -भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के महामंत्री योगेश सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि भाजपा पश्चिम मंडल व चरोदा मंडल के अध्यक्षों के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश संगठन को बिना विश्वास में लिए मंडल की कार्यकारिणी व मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/संयोजक की घोषणा किए है, जिसे पुर्णतः गलत व असत्य पाया गया है ।
इस गंभीर विषय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने संज्ञान लेते हुए मंडल की कार्यकारिणी व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की घोषणा को शून्य घोषित किया है व जल्द ही समन्वय बनाकर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी ।
बता दें कि एक दिन पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल की कार्यकारणी की घोषणा की गई थी। जिसको लेकर जमकर विरोध शुरू हो गया था। लोगों ने इसकी शिकायत प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से की थी।
विज्ञापन