BREAKING NEWS

आईआईएम रायपुर में 'मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप' के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की लिस्ट आउट: छत्तीसगढ़ से इन्हें बनाया उम्मीदवार…

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

चैत्र नवरात्र कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

​होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं : वैशाली नगर वि : विधायक रिकेश का बड़ा ऐलान, असामाजिक तत्वों की सूचना देने पर मिलेगा ₹21,000 का इनाम

​भिलाई नगर, 28 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए एक कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। cglive24 news

​जनता के नाम जारी अपने संदेश में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग इस पावन पर्व पर हुड़दंग और अश्लीलता फैलाकर माहौल खराब करते हैं। इसे रोकने के लिए विधायक ने "हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर" अभियान के तहत इनाम की घोषणा की है। cglive24 news

​इन गतिविधियों की सूचना देने पर मिलेगा ₹21,000 का पुरस्कार

​विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि होली के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां दिखें, तो तत्काल फोटो या वीडियो खींचकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। cglive24 news

​ट्रिपल राइडिंग और बिना कपड़ों के घूमना - यदि किसी वार्ड में एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के, बिना हेलमेट और बिना कपड़ों (बनियान या अर्धनग्न अवस्था) के हुड़दंग करते दिखें।

​हथियार लहराना - यदि कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता या डराता-धमकाता नजर आए।

​अश्लीलता और मारपीट - गाड़ियों में अर्धनग्न होकर घूमना, सड़क पर बदमाशी करना या लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

​पुरस्कार की शर्त - सूचना देने वाले को गाड़ी का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप करना होगा। सही सूचना पाए जाने पर विधायक द्वारा 21,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

​"पुलिस के साथ विधायक भी रहेगा एक्टिव मोड पर"

​विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मेरा मकसद खुद त्योहार मनाना नहीं, बल्कि आपके त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाना है। होली के दिन मैं खुद पूरी तरह एक्टिव मोड पर रहूंगा। यदि पुलिस मौके पर तुरंत नहीं भी पहुंच पाई, तो आपके द्वारा भेजे गए वीडियो और फोटो के आधार पर अगले दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और सड़क पर उनका जुलूस निकाल कर उनकी आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर किया जाएगा।

​क्षेत्रवासियों से अपील -

श्री सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों से अपील की है कि माता-बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने घर के आंगन या छत पर सुरक्षित होली मनाएं। जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य शासन के नियमों का पालन करें। किसी भी महिला या बहन के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​विधायक रिकेश ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए संकल्प लिया है कि इस वर्ष वैशाली नगर विधानसभा में लड़ाई-झगड़े या अप्रिय घटनाओं की कोई जगह नहीं होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें