BREAKING NEWS

एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट! सरकार ने जारी की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…..

CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मिशन 2023 को लेकर रायपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, भूपेश बघेल का तंज-“पिछले चुनाव में सभी की जमानत जब्त हुई थी”….!!

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा ग्राउंड में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियासी तंज कसा है। रायपुर में पहला मौका है जब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक साथ पहुंचे हैं।इससे पहले छत्तीसगढ़ में आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेशवसियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, आदिवासियों का हक दिलाने में कांग्रेस नाकाम साबित हुई है। जन सुरक्षा के नाम पर मुद्दे जो कांग्रेस सरकार में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए। आप की सरकार आने पर उस पर विस्तार से कामकांग्रेस सरकार और विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा, बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सरकारें छत्तीसगढ़ में पिछले 23 साल में सिर्फ नाम के काम का दिखावा किया। भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है। कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है। इसके कई उदाहरण रोज देखने और सुनने को मिल रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंजअरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि, 2018 में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ चुकी है। पिछले चुनाव में सभी की जमानत जब्त हुई थी। फिर चुनाव आ रहा है, कई दलों के नेता आएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें