भारतीय जनता पार्टी जिला ओबीसी मोर्चा के द्वारा अंबेडकर जयंती मनाया गया : अंबेडकर जयंती ओबीसी मोर्चा द्वारा शरबत तरबूज फल वितरण किया गया
भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन के मार्गदर्शन में लीची, शरबत, खरबूजा, शीतल पेय जल सहित अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण शास्त्री सुपेला अस्पताल के पास किया गया। इस अवसर पर जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री डॉ विनोद प्रसाद एवं केशव पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य कन्हैया सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय जयसवाल, सुपेला मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, दीपक भांडेरकर सुपेला मंडल अध्यक्ष, मेला राम बोरकर रोशन सहारे, विवेकानंद सेन जिला उपाध्यक्ष दिनेश गौतम, श्रीमती मंजूषा साहू, नरेश यादव नरेश यादव मंडल अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ से प्रेमचंद देवांगन कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा राम राजू, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, देवंती यादव सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे..
विज्ञापन