BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

भुकभुकी नाले में एक महिला 400 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी में भुकभुकी नाले में एक महिला 400 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी में भुकभुकी नाले में एक महिला 400 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। 2 दिन बाद युवाओं की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और 4 किलोमीटर तक ढोकर पैदल चले, फिर निजी वाहन की मदद से खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया।

खाई में गिरने के कारण महिला की स्थिति बिगड़ गई थी, उसने दो दिनों तक पानी पीकर गुजारा किया था। अब हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन वह अपना नाम, पता भी ठीक से नहीं बता पा रही है।

युवकों को देखकर महिला ने लगाई आवाज

जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई को चिरमिरी के पार्षद राहुल भाई पटेल को वहीं के युवकों सन्नी, निशांत, और मोंटी ने जानकारी दी कि एक महिला भुकभुकी नाले के खाई में गिरी हुई दिख रही है। वे खाई के पास गए तो महिला को घायल अवस्था में देखा।

ऐसा अंदाजा लगाया गया कि संभवतः दूसरे छोर से फिसलते हुए वह नीचे खाई में गिरी थी, जिधर उंचाई करीब 100 फुट है। वृद्धा ने युवकों को देखकर उसने बचाने की गुहार लगाई। पार्षद- युवक बिस्कुट के पैकेट लेकर नीचे उतरे। दो दिनों से भूखी महिला को बिस्कुट खिलाकर उन्हें बचाने का आश्वासन दिया।

पार्षद राहुल भाई पटेल ने बताया कि चूंकि उन्हें ढोकर खाई चढ़ना मुश्किल था, हम सभी ने वहीं से लकड़ी और रस्सी के सहारे बारी-बारी सभी लोग वृद्धा को ढोकर पैदल चार किलोमीटर दूर दुबछोला पहुंचे।

फिर गाड़ी मंगाकर खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उक्त महिला सुरक्षित है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

नाम, पता नहीं बता पा रही महिला

वृद्ध महिला अपने घर का ठीक-ठीक पता नहीं बता पा रही है। उसने अपना नाम मुन्नी, बेटी का नाम लक्ष्मनिया बेटे का नाम दुर्गेश बताया है। पता ठीक से नहीं बता पाने के कारण वृद्धा के परिजनों का अस्पताल के लोग पता नहीं लगा पाए। फिलहाल वृद्धा का उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें