BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

तीरथगढ़ जलप्रपात जिसे बस्तर की जान कहा जाता है। : 4 पर्यटकों की मौत, जलप्रपात घूमने के दौरान सावधानी बरतने की अपील

बस्तर। बस्तर में बारिश का मौसम आते ही नदी-नाले उफान पर होते हैं और यहां के जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। चित्रकोट जलप्रपात जिसे मिनी नियाग्रा कहा जाता है। तीरथगढ़ जलप्रपात जिसे बस्तर की जान कहा जाता है। चित्रकोट के पास स्थित मिनी गोवा और मेद्री घूमड़ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। लेकिन यही खूबसूरती कई बार जानलेवा भी साबित होती है। इस वर्ष अब तक चार पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। मिनी गोवा में डूबने से एक युवक तीरथगढ़ में गिरने से एक पर्यटक और मेंंद्री घूमड़ में एक युवक व एक युवती की मौत हो चुकी है। हर साल पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जाते हैं लेकिन हादसे हर बार उन दावों की पोल खोल देते हैं। बस्तर एएसपी का कहना है कि बारिश के मद्देनजर सभी जलप्रपातों और उफनती जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संबंधित थानों और चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को जलप्रपातों के अधिक करीब न जाने दिया जाए। हालांकि यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि सुरक्षा इंतजाम कितने कारगर हैं क्योंकि हादसे अब भी थमे नहीं हैं। बारिश में बस्तर की ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें