: आम आदमी पार्टी बनी नेशनल पार्टी, NCP, TMC और CPI से छिन गया दर्जा
Tue, Apr 11, 2023
नई दिल्ली (एं)। तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई को चुनाव आय़ोग ने झटका दिया है। आयोग ने इन तीनों दलों से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। दरअसल इन तीनों पार्टियों का वोट प्रतिशत 6 प्रतिशत से कम हो गया है। इसी के साथ चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। नेशनल पार्टी के लिए आप को गुजरात या हिमाचल में 6 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में आप को करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। ऐसे में वह नेशनल पार्टी बन गई है।एनसीपी महाराष्ट्र में राज्य का दर्जा प्राप्त राजनीतिक पार्टी रहेगी। वहीं, सीपीआई का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त होने के साथ ही पार्टी अब केरल, मणिपुर और तमिलनाडु में राज्य में दर्जा प्राप्त राज्य स्तर की पार्टी मानी जाएगी। आयोग ने कहा कि राकांपा और तृणमूल कांग्रेस को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमश: नगालैंड और मेघालय में राज्य की पार्टियों के रूप में मान्यता दी जाएगी। इसके अलावा नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), मेघालय में वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी और त्रिपुरा में तिपरा मोथा को ‘मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दल’ का दर्जा दिया गया है।
: वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू का निधन
Sun, Apr 9, 2023
भिलाई 9 अप्रैल लंबे समय तक संध्या दैनिक चिंतक को अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू का निधन आज सुबह 10:00 हो गया आज ही पुणे तबीयत बिगड़ने पर पल्स हॉस्पिटल ले जाया गया था सरल स्वभाव एवं मिलनसार मोहन साहू भिलाई प्रेस क्लब में भी कई बार विभिन्न पदों में भी साहू के निधन से भिलाई इस जगत में शोक व्यापक है वरिष्ठ पत्रकार पारस गुप्ता सहित पत्रकारों मनोज अग्रवाल राजेश अग्रवाल अनीश साखरे सत्यनारायण शुक्ला डॉ विनोद प्रसाद आदि ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दीCglive24 News
: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो सगी बहनों समेत चार बालिकाएं की दर्दनाक मौत
Fri, Apr 7, 2023
देहरादून ! उत्तराखंड के देहरादून जनपद में हिमाचल प्रदेश से सटे त्यूनी कस्बे में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग में मृत दो सगी बहनों सहित चार बच्चियां जल गयी, जिनमें से दो के शव अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। आशंका है कि ये दोनो शव आग में पूरी तरह राख हो गए। राहत एवं बचाव दल 15 घंटे बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी।देहरादून की जिलाधिकारी (डीएम) सोनिका और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दलीप सिंह कुंवर ने आज घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि तहसील मुख्यालय त्यूनी के मुख्य बाजार में गुरुवार 06 अप्रैल को शाम लगभग 04 बजे आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में ग्राम पराला धारागढ़ी, तहसील त्यूनी, देहरादून निवासी विकेश कुमार की दो जुड़वां बच्चियां अधिरा और सीजल ( 02 वर्ष 6 माह) समृद्धि (09 वर्ष) पुत्री जयलालनिवासी विकराड़, तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश, सोनम (09) पुत्री त्रिलोक निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल हैं।दोनो अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी, फायर सर्विस, त्यूनी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश की टीमों के अलावा, एसडीआरएफ टीम, मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया जा रहा है।खबर लिखे जाने तक मात्र दो शव बरामद हुए हैं, जो बुरी तरह जल चुके थे। अभी अन्य दो की तलाश जारी है। आशंका है कि यह शव पूरी तरह राख हो गए हैं।Cglive24