BREAKING NEWS

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: गांव घूमते-घूमते लगी प्यास, मिट्टी के घर में पानी मांगने पहुंची लड़की, अंदर घुसते ही उड़ गए होश!

गांव घूमते-घूमते लगी प्यास, मिट्टी के घर में पानी मांगने पहुंची लड़की, अंदर घुसते ही उड़ गए होश! इंस्टाग्राम यूजर @ghumakkadlaali एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर और आम लोगों से बात कर के उनके वीडियोज बनाती हैं. हाल ही में वो एक गांव में घूमने निकलीं और अचानक एक घर (2 floor Kachcha house viral video) में पहुंच गईं. उन्होंने अपने इस अनुभव का वीडियो पोस्ट किया है. आज के समय में इंसान कंक्रीट के जंगलों में जितना रह ले, पर उसे आसान जिंदगी और अच्छे लोग गांव में ही मिलते हैं. गांव में भले ही लोगों के घर कच्चे होते हैं, मगर वो शहरी लोगों से ज्यादा उदार होते हैं. आजकल शहरों की तरह गांवों में भी पक्के मकान बनते जा रहे हैं. इस वजह से लोगों को नहीं पता होता कि मिट्टी के घर के अंदर का लुक कैसा होता है और क्या खासियत होती है. हाल ही में एक शहरी लड़की (2 floor mud house in village viral video) जब गांव में घूमने गई, तो उसने एक अनोखे मिट्टी के घर को देखा, जिसके अंदर जाते ही उसके होश उड़ गए. वो अंदर पानी मांगने गई थी, पर वो अंदर का नजारा देखकर अपनी उत्सुकता को नहीं रोक पाई जो उसके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है. दो फ्लोर का कच्चा मकान लड़की गांव घूमने निकली थी, जब अचानक उसे प्यास लगी. तभी उसे एक मिट्टी से बना कच्चा घर दिखा. जब वो वहां गई तो उसे एक महिला मिली. महिला ने उसे पानी पिलाया. लड़की को घर इतना अच्छा लगा कि उसने अंदर से एक बार देखने की फरमाइश कर दी. फिर क्या था, सबसे पहले उसे अपने कद से छोटे कद के दरवाजे से अंदर घुसना पड़ा. किचन में घुसकर उसे लगा था कि घर उतना ही बड़ा होगा. मगर जैसे ही वो अंदर घुसी तो उसे कमरे दिखे और ऊपर जाने वाली सीढ़ी नजर आई. तब जाकर उसे पता चला कि वो घर 2 मंजिला था. लड़की ये देखकर बहुत हैरान हो गई कि मिट्टी का घर भी 2 मंजिल का हो सकता है! उसने बताया कि घर के बाहर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मिट्टी के घर का तापम 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था वीडियो हो रहा है वायरल इस वीडियो को 53 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये घर बेहद खूबसूरत है. वहीं एक ने कहा कि मिट्टी के घरों की लाइफ 200 साल होती है, जबकि कंक्रीट के घरों की लाइफ 30-40 साल होती है..तो फिर कच्चा मकान कौन सा हुआ? एक ने कहा कि उसके गांव में भी ऐसे ही दो फ्लोर के घर होते हैं Cglive24 news..

विज्ञापन

जरूरी खबरें