BREAKING NEWS

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली नई पदस्थापना

रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदलेंगे रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्

वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966 तृतीय और 2,664 चतुर्थ श्रेणी के कर्मी होंगे नियमित

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

भिलाई से भाजपा संगठन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है : जहां पार्टी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सड़क पर आ गई है। मामला युवा मोर्चा की

भिलाई से भाजपा संगठन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पार्टी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सड़क पर आ गई है। मामला युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर भिलाई भाजपा दो फाड़ हो चुकी है। हालात ये हैं कि कई मंडलों में अब एक ही पद पर दो-दो अध्यक्ष और दो-दो महामंत्री काबिज हैं।

विओ-1- दरअसल 19 अप्रैल की रात युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने 13 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री की आधिकारिक सूची जारी की। लेकिन यह फैसला ज्यादा देर टिक नहीं पाया। महज 24 घंटे के भीतर, 20 अप्रैल को 13 में से 10 मंडल अध्यक्षों ने इस सूची को खारिज करते हुए अपनी अलग सूची जारी कर दी।इसके बाद भिलाई भाजपा कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन का माहौल देखने को मिला। दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे, जिससे यह साफ हो गया कि मामला सिर्फ नियुक्ति का नहीं, बल्कि वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है।स्थिति अब इतनी जटिल हो गई है कि कई मंडलों में एक ही पद के लिए दो-दो अध्यक्ष और महामंत्री घोषित हो गए हैं। भिलाई-चरौदा, कोहका, वैशाली नगर, सुपेला, कैंप, पूरब, पश्चिम, जामुल, खुर्सीपार और कुम्हारी जैसे क्षेत्रों में यह टकराव साफ नजर आ रहा है। वहीं, मुरमुंदा, जेवरा सिरसा और अहिवारा में अभी दूसरी सूची सामने नहीं आई है।इस पूरे विवाद ने कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। जिला अध्यक्ष और प्रभारी भी अलग-अलग राय रखते नजर आ रहे हैं, जिससे मामला और उलझता जा रहा है।वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल का कहना है कि उन्होंने केवल एक ही सूची जारी की है, जो जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में बनी है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें