BREAKING NEWS

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

8 साल से थी मां बनने की चाह, मदद लेने तांत्रिक के पास पहुंची महिला : 8 साल से थी मां बनने की चाह, मदद लेने तांत्रिक के पास पहुंची महिला...फिर झाड़-फूंक के बहाने किया बलात्कार

Vinod Prasad Mon, Aug 25, 2025

उत्तर प्रदेश - मथुरा से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नौझील इलाके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ एक तांत्रिक ने रेप किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 8 साल बाद भी संतान न होने पर वह तांत्रिक से मदद मांगने गई थी, लेकिन तांत्रिक ने इस मजबूरी का फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

कैसे हुआ यह घिनौना अपराध?
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को उसके पड़ोस के एक शख्स ने बताया था कि मुश्ताक अली नाम का एक तांत्रिक अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसे संतान सुख दे सकता है। शनिवार को महिला जब तांत्रिक के पास गई, तो उसने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की और उसका रेप किया। इस घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी मुश्ताक अली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश
एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी मुश्ताक अली फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में लोगों में काफी गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अंधविश्वास और धोखाधड़ी के मामलों में चुप न रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें