Aaj ka Rashifal 2 May 2026: : मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
Aaj ka Rashifal 2 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि के, शुक्र वृषभ राशि, गुरु मिथुन राशि, केतु सिंह राशि, चंद्रमा विशाखा नक्षत्र यानी गुरु के नक्षत्र में होकर शुक्र की राशि में, तुला राशि में सप्तम भाव में बैठे हैं। यहाँ प्रेम में परिपक्वता, विपरीत लिंगी संबंधों में पवित्रता, एक ठहराव रिश्ते में और शुभता के प्रतीक की स्थिति बनी हुई है। यह जनमानस के लिए कल्याणकारी है और शुभ है। राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि- मेष राशि की स्थिति काफी शुभ रहने वाली है। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही यह समय रंगीन, सौहार्दपूर्ण और सुखद बना रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी आकर्षण बढ़ेगा और प्रेमी-प्रेमिकाओं की मुलाकात की संभावना भी है। संतान पक्ष की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी-चाकरी के क्षेत्र में भी आप उन्नति करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन भावनात्मक रूप से लगाव बना रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। यह एक शुभ समय है, हालांकि कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय किसी हरी वस्तु को अपने पास रखना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम एवं संतान पक्ष की स्थिति भी शुभ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। बस अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
कर्क राशि- घर में कुछ शुभ संस्कार संपन्न होंगे, हालांकि छोटी-मोटी कलह की संभावना भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। उपाय के तौर पर अपने पास कोई लाल वस्तु अवश्य रखें।
सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ होगी और नए व्यापार के प्रचार-प्रसार के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्रेम और संतान की स्थिति भी संतोषजनक रहेगी। व्यापार में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। लाभ के लिए माँ काली को प्रणाम करना शुभ फलदायी होगा।
कन्या राशि- धन का आगमन बढ़ेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों और कुटुंबों की संख्या में वृद्धि होगी और लिक्विड फंड्स में भी बढ़ोतरी के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, परंतु प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि- आप आकर्षण और शुभता के केंद्र बने रहेंगे तथा समाज में आपकी सराहना होगी। सरकारी कार्यों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और जीवन में आवश्यकतानुसार वस्तुएं उपलब्ध होंगी। तांबे की वस्तु का दान करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- मन में अकारण चिंता और परेशानी का भाव रह सकता है तथा खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, हालांकि व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शांति और शुभता के लिए अपने पास कोई पीली वस्तु रखें।
धनु राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्गों से भी धन आगमन होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस समय काली माता को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- इस दौरान आपको राजनीतिक लाभ मिल सकता है और उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वास्थ्य, प्रेम व संतान पक्ष की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। माँ काली की आराधना करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
कुंभ राशि- भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि- इस समय आपको थोड़ा बचकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और चोट लगने की भी आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएँ। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
विज्ञापन