BREAKING NEWS

आज बन रहा है सर्वा​र्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ, जानें अपनी राशि का हाल

परिणाम का ऐलान, कल इतने बजे आएगा रिजल्ट

अवैध नल कनेक्शनों पर निगम की सख्ती… हत्य

आबकारी विभाग ने जारी की ‘ड्राई डे’ लिस्ट

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

29 April 2026 Ka Rashifal : आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ, जानें अपनी राशि का हाल

Vinod Prasad Wed, Apr 29, 2026

29 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 52 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 29 अप्रैल 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज के दिन आपके व्यक्तित्व में नया निखार आने वाला है। आपका कर्मशील और कर्तव्य वान स्वभाव से समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार को आज दिन धनलाभ होने वाला है। छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। जीवनसाथी से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल

  • शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिकने के योग हैं। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से रिश्ते मधुर रहेंगे। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला

  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मित्र से कॉल पर बात होगी, पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। इस राशि के विवाहित पुरुष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो रिश्ते में और मधुरता आयेगी। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हो। राजनीतिक से जुड़े लोगों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन किसी टॉपिक को समझने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता हैं। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें, फायदा होना तय है। आप आज जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते और मजबूत बनेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- हरा

  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज ऑफिस का वर्क लोड ज्यादा हो सकता है, जितनी सहजता से करेंगे उतनी ही जल्दी काम पूरा होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। जहां किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिनसे मिले कई साल हो गये हो। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी

  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज का दिन नयी खुशियां लेकर आया है। आप अपने मित्र के साथ बाहर जा सकते है, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ में किसी मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के साथ डिनर बाहर करने का प्लान बनायेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। महिलाएं आज किचन में काम करते वक्त सावधानी बरतें। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक

सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी

  • शुभ अंक- 9

तुला राशि: 

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आज बॉस अधूरे कार्यों को देखकर आपकी क्लास लगा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रिकैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको अच्छी जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- काला

  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होगी। लवमेट के साथ शादी फिक्स होने के योग बन रहे है। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बनेगा। आपका रुका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। साथ ही घर में लोगों का आना जाना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आपसे मिलने दोस्त आपके घर आ सकते है, उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। वाहन चलाते समय धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आप व्यस्त रहेंगे। आज पारिवारिक मामले में फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जाएगा।

  • शुभ रंग- भूरा

  • शुभ अंक- 3

धनु राशि: 

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। माता जी घर पर मांगलिक कार्यक्रम करने का विचार बनाएगी। आज धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से
आपको फायदा होगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी

  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज का दिन बाहर घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने वाला है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। छात्र आज अपने पढ़ाई के रूटीन में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस के कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।

  • शुभ रंग- मैजेंटा

  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि: 

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे, तो आपको मन शांत रहेगा। इस राशि के लोग आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। आज व्यक्ति आपके कामकाज में रुकावटें पैदा कर सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन

  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं आयेंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार वालों के साथ शाम के समय किसी मॉल में शापिंग करने के लिए जायेंगे। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जायेंगे। वहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए आज का दिन आपके लिए
बहुत अच्छा है।

  • शुभ रंग- नीला

  • शुभ अंक- 2

विज्ञापन

जरूरी खबरें