BREAKING NEWS

18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्य सचिव

और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार - कृषि मंत्री नेताम

के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण - आयुक्त सिन्हा

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

13 नवंबर का पंचांग: : चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Vinod Prasad Fri, Nov 13, 2026

हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. ऐसे में आज के दिन गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा. यहां पढ़ें आज का  पंचांग-

आज की तिथि 

13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर की रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है. ऐसे में आज भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें.

आज का शुभ मुहूर्त

  • 13 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ये समय पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है.

  • इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य और पूजा- पाठ कर सकते हैं.

  • इन सब से अलग सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहेगा.

आज का अशुभ समय

  • पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा.

  • दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक यमगण्ड

  • सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक कुलिक काल रहेगा.

  • दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.

  • इसके बाद दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 17 मिनट तक वर्ज्य काल रहेगा.

इन समय में कोई भी शुभ कार्य या नई शुरुआत करने से बचें.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

वहीं, 13 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर उदय होगा और रात 8 बजकर 47 मिनट पर अस्त होगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें