BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर चढ़ा सांड, : फिर 2 पैरों पर इतनी तेज भगाई कि CCTV में कैद हो गया रेयर मोमेंट

Saand Driving Scooty Viral Video: सांड के स्कूटी चलाने की घटना कुछ अटपटी सी लग सकती है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक CCTV फुटेज में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। जिसमें सांड ने अपने आगे के 2 पांव को स्कूटी पर रखकर उसे सड़क पर दौड़ा दी है।

सांड को एक उत्पाती फितरत वाला पशु माना जाता है, इस बात को सिद्ध करने के लिए सांड भी आए दिन कुछ ऐसे नए कारनामे कर देता है, जो पिछले वाले से बिल्कुल जुदा होता है। इस बार भी सांड ने सड़क पर दो पैरों पर स्कूटी दौड़ा कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। यह नजारा देखने के बाद आप भी स्कूटी को बाहर खड़ी करने से परहेज करने वाले हैं।

दरअसल, वायरल CCTV फुटेज में यह देखने को मिलता है कि एक सांड जो शायद कुछ नए अनुभव लेने के मूड में होता है, वह सड़क पर इधर-उधर टहल रहा होता है। तभी उसे किनारे पर खड़ी एक स्कूटी दिखती है, पहले वह उसे बगल-बगल से देखता है, फिर जब उसे वह स्कूटी भा जाती है, तो अपनी आगे की 2 टांगे उसपर रख देता है। जिसके बाद स्कूटी बिना एक्सीलेटर ही भागने लगती है।

फिर अंत में ऐसे रूकी स्कूटी…

CCTV फुटेज के शुरुआती 10-12 सेकंड में स्कूटी पूरी स्पीड में जा रही होती है, तभी ब्रेक के बारे में न जानने के कारण सांड स्कूटी ले जाकर एक दीवार में ठोक देता है। जिससे वह गिरते-गिरते बचता है। उसके बाद वह दोबारा अपने चार पैरों पर आता है और दुम हिलाते हुए चल देता है। करीब 32 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है।

बताते चले कि एडिटर ने सांड की वीडियो को को अच्छी तरह दिखाने के लिए तीन अलग-अलग दिशाओं में लगे कैमरे में कैप्चर फुटेज को एडिट करके एक किया है। लोग भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

X पर इस वीडियो को @askbhupi ने पोस्ट करते हुए लिखा- इंसानों को स्कूटी चोरी करते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का मामला कुछ अलग है। यहां गली में घूमने वाले आवारा सांड भी बाइक स्कूटी का शौक रखते है। अब तक इस वीडियो को सिर्फ 50 हजार व्यूज ही मिले है, लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों के एक से बढ़कर एक रिएक्शन आ रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें