BREAKING NEWS

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: PoK को भारत में मिलाने की चर्चा ने पकड़ा जोर, जानिए अलग-अलग नेताओं ने इस पर क्या कहा

PoK को भारत में मिलाने की चर्चा ने पकड़ा जोर, जानिए अलग-अलग नेताओं ने इस पर क्या कहा [caption id="attachment_6945" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 NEWS पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) को भारत में मिलाने की मांग जोर पकड़ ली है। इसे लेकर देश के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानिए किस नेता ने क्या कहा? Cglive24 NEWS [caption id="attachment_6858" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 NEWS भारत सरकार ने जिस तरह आर्टिकल 370 निरस्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए, उसी तरह अब अगले कदम में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। पोओके को भारत में मिलाने की मांग को लेकर दिग्गज नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे। PoK में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद एक समय अशांत रहे कश्मीर में शांति लौट आई है, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर अब विरोध प्रदर्शनों और आजादी के नारों से गूंज रहा है। [caption id="attachment_6944" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 NEWS बीत दिन बीजेपी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पाकिस्तान ने हमला किया था जम्मू-कश्मीर पर, हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रही थी, अगर तीन दिन और युद्ध विराम नहीं होता, तो पीओके होता ही नहीं, सारा का सारा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पाप किया और युद्धविराम कर दिया, जिस कारण पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ये एतिहासिक भूल, अपराध और पाप है, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। क्या-क्या नहीं किया, एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था, हम लोग नारे लगाते रहे कि एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा 370 लगा दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करता हूं कि उन्होंने एक झटके में धारा-370 खत्म करके देश से दो निशान, दो विधान, दो प्रधान हटा दिए।" [caption id="attachment_6851" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 NEWS पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी" [caption id="attachment_6952" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 NEWS असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भारत के संविधान के अनुसार, पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए।" PoK में लगातार आंदोलन चल रहे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए" Cglive24 NEWS उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "80 करोड़ लोग भारत में मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पाकिस्तान की आबादी 23 से 24 करोड़ है। पाकिस्तान में एक किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है। PoK में लगातार आंदोलन चल रहे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए, क्योंकि भारत में पीएम मोदी का शासन है और इसलिए हम भारत में खुशहाल रह पाएंगे। ये जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उन्हें कहिए की जाओ पाकिस्तान का ही हिस्सा बनो..." रमेश पोखरियाल बोले- वो दिन दूर नहीं है जब.... Cglive24 NEWS भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "PoK निश्चित तौर पर हिंदुस्तान का ही एक हिस्सा है। आपने देखा होगा कि भारत की संसद में पाक अधिकृत उस क्षेत्र की 24 विधानसभाएं बकायदा कानून बनाकर पास की गई हैं। वो दिन दूर नहीं है जब धारा 370 हटने की ही तरह वो क्षेत्र भी पूरे स्वाभिमान के साथ भारत में जुड़ सकेगा।" Cglive24 NEWS PoK हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा: विदेश मंत्री इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिर दोहराया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर PoK भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात बदले हैं और यहां के लोग प्रगति कर रहे हैं, जबकि पीओके में रहने वालों के साथ भेदभाव और बुरा बर्ताव होता है। इस वजह से शायद वहां के लोग अपनी तुलना जम्मू-कश्मीर के लोगों से करते हैं। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें