इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान सुंदर पिचाई, जो Google और Alpha : सुंदर पिचाई ने चखा मालाबार अरेबिका का स्वाद, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत GI कॉफी बनी वैश्विक आकर्षण का केंद्र…
Vinod Prasad Fri, Feb 20, 2026
नई दिल्ली /भारत इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान सुंदर पिचाई, जो Google और Alphabet Inc. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित भारत GI कॉफी लाउंज का दौरा किया। मालाबार अरेबिका का स्वाद लेते हुए उन्होंने बरिस्ता से संवाद किया और भारत की प्रीमियम GI-टैग्ड कॉफी के रिच फ्लेवर की सराहना की। यह पल न केवल कॉफी प्रेमियों के लिए विशेष था, बल्कि भारत की पारंपरिक कृषि विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का प्रतीक भी बना।
फिनलैंड, फ्रांस, जापान, नाइजीरिया, बोत्सवाना, लिथुआनिया, कजाकिस्तान, पोलैंड और जर्मनी सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने कॉफी एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा किया। विशेष रूप से फिनलैंड के प्रतिनिधि ने मानसून मालाबार अरेबिका के मधुर और स्मूद स्वाद की प्रशंसा की। उन्होंने इसके अनूठे प्रसंस्करण और विशिष्ट चरित्र को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बढ़त देने वाला बताया। हॉल 14, प्रथम तल पर स्थापित यह सेंटर भारतीय GI रजिस्टर्ड कॉफी की विविधता और गुणवत्ता को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अवसर को साझा करते हुए लिखा कि जब सुंदर पिचाई इसका स्वाद लेने आते हैं, तो इसकी गुणवत्ता पर मुहर लग जाती है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी भारत GI कॉफी एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा कर GI टैग की प्रामाणिकता और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। 16-20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित इस समिट के दौरान डीपीआईआईटी ने ‘भारत GI’ को एक समेकित राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य “A World Exclusive” टैगलाइन के साथ भारतीय GI उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है।
विज्ञापन