BREAKING NEWS

की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इन दो कारोबारी के ठिकानों पर मारा छापा

31 मार्च की डेडलाइन से पहले 5 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर

आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित

पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो युवकों की मौत

IAS रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, साथ ही मिली कई बड़ी जिम्मेदारियां, आदेश जारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

विधायक रिकेश की अनूठी पहल : गर्भवती : महिलाओं को मात्र 1 रुपये में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत

​भिलाई नगर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और सुलभ चिकित्सा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधायक सेन वैशाली नगर विधानसभा की गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

​महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुरुआत

​इस जन-कल्याणकारी योजना का शुभारंभ आगामी 15 फरवररी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से केवल वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासियों के लिए ही होगी।

​टोकन वितरण एवं प्रक्रिया

इस ​योजना का लाभ उठाने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिसके अनुसार जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में अवकाश दिवस छोड़ कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन दिए जाएंगे।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को अपने साथ आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा दी गई रेफर पर्ची लाना होगा।

​दस्तावेजों की जांच के पश्चात विधायक कार्यालय से टोकन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी कराई जा सकेगी।

​इस योजना के विषय में जानकारी देते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र की माताएं और बहनें स्वस्थ रहें, यही हमारा संकल्प है। अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार जरूरी जांचें नहीं करा पाते, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने विधायक कार्यालय के माध्यम से यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी के दिन ही वैशाली नगर विधानसभा के लिए एक और योजना का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें मात्र 1 रूपये में डायलिसिस भी होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर से लगातार फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा के तहत 31 प्रकार के टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं। मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का सैकड़ों जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा विधायक कार्यालय से ही 2 अप्रैल से मात्र 1 रूपये में पॉवर वाला चश्मा भी लोगों के लिए शुरू करने की घोषणा वो कर चुके हैं। क्षेत्र के लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहें यही विधायक के रूप में उनका प्रयास है। दो पहिया वाहन चलाते समय लोग हेलमेट अवश्य लगाएं, इसी उद्देश्य से 1 मई 2025 से 1 रूपये किराये पर विधायक कार्यालय से हेलमेट दिया जा रहा है जिसका हजारों लोग उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें