BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के महारिकॉर्ड : शुभमन गिल ने गुरुवार 3 जुलाई को रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स बनाए।

शुभमन गिल ने गुरुवार 3 जुलाई को रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स बनाए। इसी दौरान वे SENA देशों में सबसे बड़ी पारी खेलने के साथ-साथ भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान भी बन गए।

बर्मिंघम में जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से शुभमन गिल के नाम रहा, जिन्होंने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े और महारिकॉर्ड बनाए। इसी बीच वे भारत के लिए SENA देशों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले

बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वे भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान भी बन गए। इस तरह उन्होंने एक ही पारी में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के महारिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं, वे भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोई अन्य भारतीय ऐसा नहीं कर पाया है। सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी भी पीछे छूट गए हैं।

शुभमन गिल SENA देशों में (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, भारत की टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को पछाड़ा है। सचिन तेंदुलकर ने सिडनी में 2004 मेंनाबाद 241 रन बनाए थे, जबकि द्रविड़ ने एडिलेड में 2003 में 233 रनों की पारी खेली थी। वहीं, सुनील गावस्कर ने 1979 में ओवल में 221 रन बनाए थे। इस तरह शुभमन गिल ने जैसे ही 242वां रन बनाया तो वे इन महान क्रिकेटरों से आगे निकल गए।

भारतीय बल्लेबाजों का SENA देशों में टेस्ट में बेस्ट स्कोर

255* रन - शुभमन गिल

241 रन - सचिन तेंदुलकर

233 रन - राहुल द्रविड़

221 रन - सुनील गावस्कर

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी तक विराट कोहली के नाम दर्ज था, लेकिन इसे भी शुभमन गिल ने छीन लिया। शुभमन गिल भारत के लिए अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने पुणे में 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254 रन बनाए थे, लेकिन गिल ने 255 से ज्यादा रन खबर लिखे जाने तक बना लिए हैं। नंबर तीन पर भी विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने 243 रन 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

255* रन - शुभमन गिल

254 रन - विराट कोहली

243 रन - विराट कोहली

इसी सीरीज से पहले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बने शुभमन गिल ने 348 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 250 रनों का पहाड़ जैसा निजी स्कोर बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 71.84 का हो चुका है, दोहरे शतक के बाद वे काफी तेज गति से रन बना रहे हैं। आज के खेल में सिर्फ एक ही विकेट रविंद्र जडेजा का गिरा है, जो शतक से चूक गए। उनके बाद वॉशिंगटन सुंदर आए और उन्होंने कप्तान का अच्छा साथ दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें