केंद्र सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ प्रदेश को ऐतिहासिक लाभ : कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राकेश पांडेय जी अध्यक्ष (खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़)
केंद्र सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ प्रदेश को ऐतिहासिक लाभ — कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राकेश पांडेय जी अध्यक्ष (खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़)
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राकेश पांडेय जी अध्यक्ष (खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़) ने कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।
श्री पांडेय जी ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सड़क, रेल और औद्योगिक परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, सिंचाई योजनाओं और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने से राज्य के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए प्रावधान छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।
श्री पांडेय जी ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने से राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
भारत की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत आज का केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मज़बूत करता है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि गाँव, गरीब, किसान, कारीगर और छोटे उद्यमियों के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा है।
खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े कुटीर उद्योगों, MSME सेक्टर, स्वरोज़गार और महिला उद्यमिता को जिस तरह प्रोत्साहन दिया गया है, उससे देश के ग्रामीण अर्थतंत्र को नई गति मिलेगी। यह बजट युवाओं को नौकरी देने वाला नहीं, बल्कि रोज़गार सृजन करने वाला नागरिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के संकल्प को यह बजट ज़मीन पर उतारने का मजबूत आधार प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य, जहाँ खादी और ग्रामोद्योग की गहरी जड़ें हैं, वहाँ इस बजट का सीधा और सकारात्मक असर दिखाई देगा।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ने वाला साबित होगा।
विज्ञापन