BREAKING NEWS

भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

आज मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अन्य जानें अपना राशिफ

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

LPG Price Hike: : होली से पहले लगा झटका, LPG सिलेंडर ₹28-₹31 हुआ महंगा; लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

Vinod Prasad Sun, Mar 1, 2026

होली से पहले LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है। दाम 28-31 रुपये बढ़े हैं और 1 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर अब 1875.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1720.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1692 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये की जगह बढ़ाकर 1929 रुपये कर दी गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब इस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर 2025 में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। अभी इंडेन के घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें