BREAKING NEWS

सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक

नगरीय निकायों में अब ‘पति-पुत्र, भाई, बहन’ नहीं संभाल सकेंगे महिला जनप्रतिनिधियों का काम, लगाई गई रोक

छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

अब अविवाहितों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ!

सावन शिवरात्रि आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Aaj ka Panchang 11 August 2026 : सावन शिवरात्रि आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Vinod Prasad Tue, Aug 11, 2026

Aaj ka Panchang 11 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

सावन शिवरात्रि आज

11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, रात 01:53 बजे तक है. इसके बाद अमावस्या लग जाएगी. इस दिन सावन महीने की शिवरात्रि है. भगवान भोलेनाथ की पूजा करना विशेष फलदाई होगा. मंगलवार को विधि-विधान से महादेव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

आज का योग और नक्षत्र और योग

मंगलवार को सुबह 6:05 बजे सूर्योदय और शाम 6:58 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 4:10 बजे चंद्रोदय और शाम 6:07 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा सुबह 10:09 बजे तक पुनर्वासु नक्षत्र में रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा. मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि शाम 6:51 बजे तक सिद्धि योग रहेगा. इसके बाद व्यतिपात योग लगेगा.

जान लें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:57 तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 7:58 से 9:25 बजे तक रहेगा.

आज का राहुकाल

राहुकाल दोपहर 3:45 बजे से 5:22 बजे और गुलिक काल दोपहर 12:32 से दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 9:18 से 10:55 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

ग्रह परिवर्तन और दिशाशूल

मंगलवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा भी कर्क राशि में स्थित रहेगा. उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें