BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीसगढ़ में आज से नहीं मिलेगा राशन, हड़ताल पर राशन दुकान संचालक - Ration shops closed Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में आज से नहीं मिलेगा राशन, हड़ताल पर राशन दुकान संचालक - Ration shops closed Chhattisgarh cglive24 news RATION SHOP SALESMEN ON STRIKE छत्तीसगढ़ में राशन दुकान संचालक आज से हड़ताल पर है. 1 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा. 2 अक्टूबर से ब्लॉक जिला और तहसील स्तर पर राशन दुकान संचालक हड़ताल पर रहेंगे. राशन दुकान सेल्समैन के हड़ताल पर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ सकता है. RATION SHOPS CLOSED CHHATTISGARH रायपुर: शासकीय राशन दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर है. राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नया रायपुर के तूताधरना स्थल पर प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे. 2 अक्टूबर से सभी सेल्समैन ब्लॉक जिला और तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर रहेंगे. खाद्य मंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं बदला फैसला: राशन दुकानदार के आंदोलन में चले जाने से राशन दुकानों में सभी वर्गों को मिलने वाले राशन का काम पूरी तरह से प्रभावित रह सकता है. सोमवार शाम को राजधानी रायपुर में सेल्समैन संघ के पदाधिकारियों ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से भी मुलाकात की लेकिन बात नहीं बनी. जिसके बाद राशन दुकान संचालकों ने प्रदेशस्तरीय एक दिवसीय हड़ताल पर रहने का फैसला किया. 2 मांग के संबंध में वित्त विभाग से चर्चा करने के बाद अवगत कराने की बात कही है. उन 2 मांगों के पूरा होने तक राशन दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे.-विजय धृतलहरे, महासचिव, राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ 2अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर राशन दुकान संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: महासचिव विजय धृतलहरे ने आगे बताया राज्य स्तर पर मंगलवार को हड़ताल के बाद प्रदेश के सभी जिला तहसील और ब्लॉक मुख्यालय में 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राशन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक मशीन ई पाश मशीन को 5 अक्टूबर को सभी राशन दुकानों के सेल्समैन एसडीएम ऑफिस में जमा करा देंगे. राशन दुकान संचालकों की मांगे: छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन ट्रायल में ई पाश मशीन से बाध्य किया गया है. मशीन की गुणवत्ता बहुत खराब है. सुधार करने के लिए उचित संसाधन नहीं है. सर्वर समस्या के कारण वितरण प्रणाली में गड़बड़ी होते रहती है. इसलिए इसे बदला जाए. [caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] पिछले 5 महीने से राशन दुकान के आवंटन में अनियमित बढ़ती जा रही है. इसलिए भंडारण प्रभावित होता है. दुकानदार और उपभोक्ता के मध्य वाद विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है. [caption id="attachment_7763" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] राशन दुकानों की दुकानदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. बारदाना की राशि, मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि समय पर भुगतान नहीं किया जाता. मार्जिन राशि में 20 वर्षों से एक रुपए की वृद्धि नहीं हुई है. वर्तमान में मार्जिन राशि बहुत कम है. जिसे वृद्धि करके 250 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए. मासिक भुगतान और सहकारिता समूह की विक्रेता को 30 हजार मासिक मानदेय के अलावा राशन दुकान एवं विक्रेता का बीमा सुविधा का लाभ दिया जाए. [caption id="attachment_7765" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] राशन भंडारण में गड़बड़ी के कारण दुकान में कमी हो रही है. इसलिए ई पास मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से कनेक्टिविटी के माध्यम से भंडारण कराया जाए और 2 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दी जाए. राशन वितरण के अलावा अन्य कार्य को कराने के लिए अलग से पारिश्रमिक दिया जाए. कोरोना काल में 2 महीने का डीडी की राशि जमा करके फ्री में राशन बंटवाई गई थी. उस राशि का भुगतान दुकानदार को अब तक नहीं किया गया है इसे भी जल्द भुगतान किया जाए. [caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें