BREAKING NEWS

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिट : Raipur News: नवकार हॉस्पिटल में बवाल, महिला के मायके-ससुराल पक्ष में हिंसक झड़प

Vinod Prasad Sat, Apr 4, 2026

रायपुर. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. जहां एक महिला के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष आमने सामने हो गए. इसी दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई. दरअसल, गुरुवार रात शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी याश्मिन परवीन ने घर में फांसी लगा कर खुदखुशी करने का प्रयास किया, आनन-फानन में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और महिला को भर्ती कराया.

इलाज के दौरान शुक्रवार को डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि मरीज के बचने कि उम्मीद कम है. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया. इस बात को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर टिकरापारा थाना और सिटी कोतवाली की पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. प्रारंभिक जानकारी में महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए. उनका कहना है कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का है, जिसे छुपाने के लिए फांसी का रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें