नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचाब के मामले में FIR की मांग : RAHUL GANDHI DHARNA : 5 घंटे का धरना, फिर दर्ज हुई FIR!
Vinod Prasad Fri, Aug 21, 2026
नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचाब के मामले में FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
राहुल घायल छात्र को साथ लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस की ओर से तत्काल FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी
राहुल का आरोप है कि जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से साहिल घायल हुआ। अब FIR के बाद जांच में यह सामने आएगा कि पैलेट गन का इस्तेमाल किसने और किन परिस्थितियों में किया।
विज्ञापन