BREAKING NEWS

दो मंत्रियों के निजी स्टाफ में नई नियुक्तियां

4 भारतीय नाविकों की मौत; भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को भारत में मिली मंजूरी

: साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सांड की सवारी करने में फंसा युवक, ढूंढ रही पुलिस, अब नौकरी भी गई

Admin Mon, May 8, 2023

देवभूमि के ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र में एक युवक नागेश का सांड पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छानबीन के बाद पता चला कि वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया। इधर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। युवक को नौकरी से निकाला राफ्टिंग व्यवसायी ने बताया कि युवक का नाम नागेश है, जो शिवाजी नगर का रहने वाला है। वह तपोवन में लंबे समय से वाहन चालक का काम करता है। जो अपने वाहन में पर्यटकों को बैठाकर राफ्टिंग प्वाइंट तक छोड़ता है। युवक की इस हरकत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें