BREAKING NEWS

आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: पीएम मोदी ने कमला हैरिस की जमकर की सराहना कहा- आपकी उपलब्धियां केवल अमेरिका ही नहीं, भारत और पूरे विश्व की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं, बहुत प्रेरित करती हैं

Admin Sat, Jun 24, 2023

पीएम मोदी ने कमला हैरिस की जमकर की सराहना कहा- आपकी उपलब्धियां केवल अमेरिका ही नहीं, भारत और पूरे विश्व की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं, बहुत प्रेरित करती हैं नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में दोपहर के भोजन की मेजबानी की. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। लंच के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. भारत-अमेरिका संबंधों की मधुर धुन हमारे लोगों के बीच संबंधों से बनी है।” पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भारत से संबंध का जिक्र किया. पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ”सबसे पहले तो मैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. आप दोनों ने जो गर्मजोशी भरे शब्द कहे उसके लिए भी हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं. आज एक बार फिर स्टेट डिपार्टमेंट में आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए खुशी की बात है।” पीएम मोदी ने कहा, ”पिछले तीन दिनों में मैंने अनेक बैठकों में हिस्सा लिया, कई विषयों पर चर्चा की. इन सभी बैठकों में एक चीज कॉमन थी, सब एकमत थे कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच मित्रता और सहयोग और गहरा होना चाहिए. भारत और अमेरिका के संबंधों की मधुर गीतमाला लोगों से लोगों के सुरों से पिरोई गई है. इन संबंधों का उदाहरण हमें कदम-कदम पर देखने को मिलता है।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें