BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ISRO ने लॉन्च किए सिंगापुर के दो सैटेलाइट, अंतरिक्ष में बढ़ा भारत का दबदबा, जानिए इसकी खासियत

Admin Sun, Apr 23, 2023

इसरो के मुताबिक, दोनों सैटेलाइट्स को पूर्व की तरफ कम झुकाव वाले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया है. पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल की ये 57वीं उड़ान है… नईदिल्ली (ए)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार को अपने एक और बड़े मिशन पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल को लॉन्च कर दिया है. इस रॉकेट ने सिंगापुर के दो बड़े सैटेलाइट और एक इन-हाउस प्लेटफॉर्म के साथ उड़ान भरी। बता दें कि, PSLV-C55 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:19 बजे लॉन्च हुआ. यह पीएसएलवी की 57वीं उड़ान है और पीएसएलवी कोर अलोन कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करने वाला 16वां मिशन है. इस मिशन को टीएलईओएस-2 नाम दिया गया था। इसरो (ISRO) ने सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च करने के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी दी थी. इसरो ने बताया था कि शनिवार को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट PSLV-C55 सिंगापुर के 741 किलो वजनी सैटेलाइट TeLEOS-2और 16 किलो वजन वाले लुमिलाइट-4 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजेगा। TeLEOS-2 एक रडार सैटेलाइट है. इसे सिंगापुर के डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी ने तैयार किया है. ये सैटेलाइट अपने साथ सिंथेटिक अपर्चर रडार लेकर जाएगा और इससे दिन-रात मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। दूसरी सैटेलाइट LUMELITE-4 है, ये एडवांस सैटेलाइट है जिसका वजन 16 किलो है. इसे एक बहुत ही उच्च आवृत्ति डेटा विनिमय प्रणाली को प्रदर्शित करने के लिए विकसित किया गया है. सैटेलाइट को सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने और वैश्विक शिपिंग समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें