BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी : आंकड़ा बहुमत पार तो पार्टी दफ्तर में जश्न, आतिशबाजी और हवा में उड़ रहा गुलाल

Admin Sat, May 13, 2023

कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी : आंकड़ा बहुमत पार तो पार्टी दफ्तर में जश्न, आतिशबाजी और हवा में उड़ रहा गुलाल बेंगलुरु (ए)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य के 36 सेंटरों पर ये मतगणना हो रही है। बता दें एग्ज़िट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि जेडीएस हंग असेंबली की उम्मीद करती दिख रही है। मतगणना को लेकर राज्य के सभी मतगणना सेंटर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं बता दें इस चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दारामैया और डी के शिवकुमार के अलावा जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी का भविष्य तय होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पूरे कर्नाटक में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 80 और जनता दल-सेक्युलर को 37 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत वोट मिले थे, इसके बाद भाजपा ने 36.22 फीसदी मत हासिल किये थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें