BREAKING NEWS

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

रायपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ….

जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ट्रेन से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे पति-पत्नी, अचानक रास्ते में मिला ऐसा तोहफा, यादगार बन गया सफर

ट्रेन से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे पति-पत्नी, अचानक रास्ते में मिला ऐसा तोहफा, यादगार बन गया सफर मीना बताती हैं कि ट्रेन में सफर करते हुए अचानक मुझे दर्द होने लगा और मेरी डिलीवरी हो गई. हम अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. अब मेरा बच्चा और मैं दोनों ठीक हैं. मैं चाहती हूं कि हमें सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाए. अंजू प्रजापति/रामपुर: कहते हैं, जीवन एक सफर है और हर सफर की अपनी अनोखी कहानी होती है. लेकिन कुछ लम्हे ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ यादगार बनते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन जाते हैं. ऐसी ही एक सच्ची घटना है राम कुमार और मीना की, जो दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे. इस सफर में मीना जो गर्भवती थी, उसने एक नए जीवन को जन्म दिया और यह घटना उनकी यात्रा को अनोखा और अविस्मरणीय बना दिया. राम कुमार बताते हैं कि कल हम दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे. अयोध्या कैंट के लिए गाड़ी पकड़ने के बाद, रास्ते में मेरी पत्नी को पेट में दर्द होने लगा. हमें बहुत चिंता हो गई और मैंने ट्रेन में मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई. तभी एक महिला आगे आई और थोड़ी बहुत मदद की. इसके बाद रास्ते में लगभग साढ़े 11:30 बजे, मीना की डिलीवरी हो गई.इस अद्वितीय घटना के दौरान ट्रेन रामपुर स्टेशन पर पहुंची. स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन एम्बुलेंस को बुलाया और मीना को रामपुर के जिला महिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने तुरंत मीना और नवजात बच्चे की देखभाल शुरू की. डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है.मीना काअनुभवमीना बताती हैं कि ट्रेन में सफर करते हुए अचानक मुझे दर्द होने लगा और मेरी डिलीवरी हो गई. हम अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. अब मेरा बच्चा और मैं दोनों ठीक हैं. मैं चाहती हूं कि हमें सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाए. मीना बताती हैं कि यह सफर उनके जीवन का सबसे यादगार सफर बन गया, जिसमें अयोध्या की यात्रा ने उन्हें एक अनमोल तोहफा दिया. Cglive24 news    

विज्ञापन

जरूरी खबरें