BREAKING NEWS

फल पकाने में ज़हर? FSSAI का सख्त निर्देश—मंडियों में बढ़ेगी जांच, कैल्शियम कार्बाइड पर कड़ी निगरानी…

विराट कोहली को 2008 में क्यों नहीं खरीद पाई दिल्ली? सहवाग के खुलासे ने चौंकाया…

वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मजदूरों की मौत के बाद चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, जांच तेज…

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा जांच दल के सदस्य वेदांता पावर प्रभावितों से मिले

वैशाख अमावस्या आज, जानें आज के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद कनाडा के पूर : पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Vinod Prasad Wed, Feb 18, 2026

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद कनाडा के पूर्व कप्तान Navneet Dhaliwal ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 37 वर्षीय बल्लेबाज़ अफगानिस्तान के खिलाफ 19 फरवरी को होने वाले मुकाबले के बाद कनाडा की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। धालीवाल ने साफ कहा कि यह फैसला पहले से तय था और वह इसी टूर्नामेंट के बाद विदाई लेने वाले थे।

‘यह पहले से प्लान था’

धालीवाल ने कहा, 'मैंने वर्ल्ड कप में आने से पहले ही यह फैसला ले लिया था। मैं पिछले 11-12 साल से खेल रहा हूं। यह मेरा आखिरी मैच होगा।' उन्होंने यह घोषणा न्यूजीलैंड से हार के बाद की, जहां 19 वर्षीय युवराज समरा के शतक के बावजूद कनाडा को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

चंडीगढ़ में जन्मे धालीवाल कनाडा के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज़ बनकर संन्यास लेंगे।

48 टी20I मैच, 1305 रन, औसत 32.62, स्ट्राइक रेट 129.20, 10 अर्धशतक; कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। 29 मैचों में से कनाडा ने 22 मुकाबले जीते, 6 हारे और 1 बेनतीजा रहा।

यादगार पल

धालीवाल के लिए सबसे खास लम्हा 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना रहा। इसके अलावा, उन्होंने उस टूर्नामेंट के पहले मैच में बतौर कप्तान अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने कहा कि कप्तान बनना उनके करियर का गर्व का पल था।

अब कोचिंग की पारी

संन्यास के बाद धालीवाल कोचिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं। हालांकि वह राष्ट्रीय टीम के बजाय युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट को तुरंत छोड़ना मुश्किल है। मेरा अगला लक्ष्य युवाओं को आगे बढ़ाने में मदद करना है।'

आखिरी मुकाबला

धालीवाल का आखिरी टी20I मुकाबला 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 64, 34 और 10 रन की पारियां खेलीं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64 रन की पारी सबसे खास रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें