BREAKING NEWS

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद; मौके पर ही नष्ट किए गए IED

आपत्तिजनक हालत में तीन युवक-युवतियां पकड़ाई

, एक ही दिन में 1.13 करोड़ की वसूली

जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे ,देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: DPS Bhilai की अवैध बाउंड्री और जाम पर भड़का गुस्सा, गुलाब देकर 10 दिन की दी चेतावनी

DPS Bhilai की अवैध बाउंड्री और जाम पर भड़का गुस्सा, गुलाब देकर 10 दिन की दी चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने कहा-मैनेजमेंट सब कर सकता है, लेकिन अपने मनमानी और अडियल पन के कारण रिसाली और भिलाई वासियों को परेशान कर रहा है। सीजी लाइव 24 न्यूज, भिलाई। DPS Bhilai के खिलाफ एक बार फिर लोग सड़क पर उतर गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी प्रशम दत्ता और रिसाली के रहवासियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। डीपीएस की बाउंड्री सड़क पर बनाने और यातायात व्यवस्था ठीक न होने से हर दिन एक से दो बजे के बीच भयंकर जाम लग जाता है। भिलाई टाउनशिप, रिसाली शहर के दोनों प्रमुख भाग को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही में परेशानी होती है और हादसे का डर बना रहता है। सीजी लाइव 24 न्यूज भिलाई नगर निगम (Bhilai Municipal Corporation ) और रिसाली नगर निगम (Risali Municipal Corporation ) पहुंचने के लिए यही मेन रोड है। क्षेत्रवासियों ने फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन किए है। कैंपस के बाहर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन स्वरूप गुलाब का फूल भेंट किया है। स्कूल प्रबंधन को 10 दिन की मोहलत दी गई है कि व्यवस्था सुधार लें। अन्यथा 10 दिन बार उग्र आंदोलन किया जाएगा।   क्षेत्रवासी लगातार मुद्दा उठा रहे है। इससे पहले तीन बार और प्रदर्शन कर चुके है। एक से दो बजे के बीच न तो एंबुलेंस गुजर पाती है और न ही फायर ब्रिगेड। [caption id="attachment_7763" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] प्रदर्शन करने वालों की मांग है कि स्कूल में सामने और पीछे साइड पांच गेट है। बच्चों की छुट्टी के टाइम सिर्फ एक गेट को खोलने से जाम लगता है । इसलिए सारे गेट्स को खोला जाए। [caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] निर्धारित समय अधि में यहां पैरेंट्स मीटिंग होती रहती है। स्कूल प्रबंधन द्वारा पैरेंट्स की गाड़ियों को स्कूल में पार्क करवाने के बजाए मेन गेट से बाहर, रोड में ही पार्किंग करवा दी जाती है। बड़ा समूह है। कई बड़े घर के बच्चें पढ़ते है। इसलिए अधिकांश पैरेंट्स कारों में आते है। पैरेंट्स मीटिंग वाले दिन तो रिसाली वासी टाउनशिप, दुर्ग या भिलाई के पटरी पार जाने से बचते है, कारण भयंकर जाम में हलाकान हो जाते है। [caption id="attachment_7765" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] मैनेजमेंट के पास बड़ा कैंपस है। समूह के पास हमारे शहर की जमीन है। फिर उसका पूरा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? भिलाई को इससे सुविधाएं मिलने के बजाए ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थाएं, एक्सीडेंट जैसी मुसीबतों से रोज दो-चार होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा-मैनेजमेंट सब कर सकता है, लेकिन अपने मनमानी और अडियल पन के कारण रिसाली और भिलाई वासियों को परेशान कर रहा है। लेकिन अब भिलाई वासी स्कूल मैनेजमेंट की मनमानी नहीं सहेंगे। हम 10 दिन स्थिति नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन करेंगे। सीजी लाइव 24 न्यूज सीजी लाइव 24 न्यूज

विज्ञापन

जरूरी खबरें