BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, रायपुर में 44 डिग्री की चेतावनी, दो दिन बाद बारिश के आसार

में भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में किया बदलाव

लगे 8 टांके, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप

50,000 से अधिक परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Diwali 2025: जानिए किन जगहों पर दीप जलाने से मिलता है मां लक्ष्मी का : Diwali 2025: जानिए किन जगहों पर दीप जलाने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Vinod Prasad Fri, Oct 17, 2025

दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख पांच दिवसीय त्योहार है, जो धनतेरस से प्रारंभ होकर भाई दूज तक चलता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व 20 अक्टूबर 2025 को आएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की परंपरा है। मान्यता है कि इस पूजा से घर में धन-समृद्धि स्थायी तौर पर बनी रहती है। पूजा के साथ दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मकता और माता लक्ष्मी का आगमन सुनिश्चित करता है। निम्नलिखित स्थानों पर दीपक जलाने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

घर के आंगन में

घर के आंगन में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इससे धन की कमी कभी नहीं होती और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

घर के मुख्य द्वार पर

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुनिश्चित होता है।

घर की रसोई में

रसोई में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह घर में अन्न-धन की समृद्धि बनाए रखता है।

तुलसी के पास

तुलसी स्थल पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति की स्थायी बनी रहती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें