BREAKING NEWS

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…

Teacher’s Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इस दिन का खास महत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, जन-जीवन प्रभावित

AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CRIME: सूटकेस में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार : CRIME: सूटकेस में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Vinod Prasad Thu, Nov 6, 2025

सूरत। कोसंबा इलाके में सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में खुलासा हुआ कि महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर सर्विस रोड किनारे फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है

घटना कुछ दिन पहले तब सामने आई जब लोगों ने सड़क किनारे बैंगनी रंग का सूटकेस देखा। खोलने पर अंदर एक महिला का शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि महिला की मौत गला दबाने से हुई थी और शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिनमें एक युवक नया सूटकेस खरीदते और बाद में उसी में कुछ ले जाते हुए दिखा। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे फरीदाबाद से दबोच लिया। दोनों कुछ महीनों से लिव-इन में रह रहे थे और झगड़ों के कारण विवाद बढ़ता गया था।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और घटना से जुड़े सबूतों की जांच जारी है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसी वारदातों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें