BREAKING NEWS

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानें रविवार का मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत,यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सफल यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, 4 की : Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत

Vinod Prasad Mon, Sep 15, 2025

Big Accident : यूपी के जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गई। यहां पंखाजूर से रामलला के दर्शन कर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ट्रेलर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि पंखाजुर से 50 श्रद्धालु  बालाजी ट्रेवल्स से 7 सितंबर को से छत्तीसगढ़ से निकले थे। सभी ने पहले अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया और रविवार रात 11 बजे डिनर करने के बाद बस से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए थे। तभी ये हादसा हुआ और मौके पर चीख पुकार मच गई।

तीन महिला समेत चार की मौत 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस हादसे में बस का चालक दीपक समेत श्रद्धालुअ आशा भवन, गुलाब, सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें