BREAKING NEWS

तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

झीरम घाटी नक्सली हमले में आया बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी पाए गए दोषी

सिंह देव की सेहत में सुधार :13 को लौट सकते है छत्तीसगढ़!

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो नाबालिग और अधेड़ ने गंवाई जान…

Teacher’s Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इस दिन का खास महत्व

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: KIOCL के CMD बने Bhilai के जीवी किरण, बेंगलुरु में मिले SEFI चेयरमेन एनके बंछोर

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (SEFI) चेयरमेन, एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बीएसपी (BSP) आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी (Kudremukh Iron Ore Company) के सीएमडी से मुलाकात की। अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान केआईओसीएल (KIOCL) के सीएमडी जीवी किरण से सौहाद्रपूर्ण मुलाकात कर उनके सीएमडी बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर सेफी के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
विदित हो कि जीवी किरण का रिश्ता भिलाई से है। किरण के पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। उनकी स्कूली शिक्षा भी भिलाई में हुई है। उन्होंने एनआईटी (एमएसीटी), भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। साथ ही उन्होंने बीट्स पिलानी से क्वालिटी मैनेजमेंट में एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की। यह भिलाई के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि जीवी किरण ने 1 जून 2024 को केआईओसीएल के सीएमडी बनाए गए। सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने श्री किरण से मुलाकात कर इस्पात क्षेत्र के विकास व चुनौतियों पर सारगर्भित चर्चा की। इस्पात उद्योग के वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों को साझा करते हुए इस पर रणनीतिक सुझाव दिए। इसके साथ ही बंछोर ने उन्हें भिलाई आने का आमंत्रण दिया
[caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें