BREAKING NEWS

EOS-05 सेटेलाइट सफलता पूर्वक हुआ लॉन्च, समझें क्यों ये है भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता

त्रिशूली हाइड्रोपावर सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया विमान, बाल-बाल बचे यात्री

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली नई पदस्थापना

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड एक बार फिर भारत के रक्षा क्षेत्र में वा : अगस्ता वेस्टलैंड की भारत में फिर एंट्री, सेना के लिए हेलिकॉप्टर सप्लाई करेगी

Vinod Prasad Tue, Feb 3, 2026

दिल्ली। इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड एक बार फिर भारत के रक्षा क्षेत्र में वापसी करने जा रही है। VVIP हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े विवाद के बाद कंपनी को 2014 में ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन नवंबर 2021 में रक्षा मंत्रालय से क्लीन चिट मिलने के करीब पांच साल बाद अब वह दोबारा भारतीय डिफेंस सेक्टर में कदम रख रही है।

अगस्ता की पैतृक कंपनी लियोनार्डो के साथ अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की डील को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अडाणी ग्रुप के मुताबिक, इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा मंगलवार को की जाएगी। लियोनार्डो पहले फिनमैकेनिका के नाम से जानी जाती थी।

दरअसल, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला करीब 3,600 करोड़ के VVIP हेलिकॉप्टर सौदे से जुड़ा था। इसमें 12 AW-101 हेलिकॉप्टर खरीद के दौरान भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और बिचौलियों को लगभग 423 करोड़ रिश्वत देने के आरोप लगे थे। इस मामले ने लंबे समय तक भारतीय राजनीति में हलचल मचाई थी।

अब सियाचिन जैसे दुर्गम इलाकों में सेना को रसद पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टरों की जरूरत को देखते हुए नए सौदों पर काम हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए 120 और वायुसेना के लिए 80 हेलिकॉप्टर खरीद को मंजूरी दी थी। ऐसे में अगस्ता वेस्टलैंड की वापसी को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें