BREAKING NEWS

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जिले में अवैध खाद भंडारण करने वाले कारोबारियों पर कलेक्टर ने एक्शन : कृषि विभाग का एक्शन, 142 टन से अधिक अवैध खाद जब्त

सक्ती। जिले में अवैध खाद भंडारण करने वाले कारोबारियों पर कलेक्टर ने एक्शन लेने का निर्देश कृषि विभाग के अफसरों को दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने सोमवार को अवैध खाद भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

विभागीय टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 142 टन से अधिक अवैध खाद जब्त किया। कार्रवाई के दौरान सुनील अग्रवाल के गोदाम से 51.85 टन और नारायण ट्रेडर्स से 90.2 टन अवैध खाद बरामद किया गया। दोनों ही स्थानों पर भारी मात्रा में खाद का भंडारण कर किसानों को महंगे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

कृषि विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों गोदामों को सील कर दिया और संबंधित कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किया है तथा 7 दिन के भीतर जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कदम से अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं किसानों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें