BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: आम आदमी पार्टी बनी नेशनल पार्टी, NCP, TMC और CPI से छिन गया दर्जा

Admin Tue, Apr 11, 2023

नई दिल्ली (एं)। तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई को चुनाव आय़ोग ने झटका दिया है। आयोग ने इन तीनों दलों से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। दरअसल इन तीनों पार्टियों का वोट प्रतिशत 6 प्रतिशत से कम हो गया है। इसी के साथ चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। नेशनल पार्टी के लिए आप को गुजरात या हिमाचल में 6 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में आप को करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। ऐसे में वह नेशनल पार्टी बन गई है। एनसीपी महाराष्ट्र में राज्य का दर्जा प्राप्त राजनीतिक पार्टी रहेगी। वहीं, सीपीआई का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त होने के साथ ही पार्टी अब केरल, मणिपुर और तमिलनाडु में राज्य में दर्जा प्राप्त राज्य स्तर की पार्टी मानी जाएगी। आयोग ने कहा कि राकांपा और तृणमूल कांग्रेस को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमश: नगालैंड और मेघालय में राज्य की पार्टियों के रूप में मान्यता दी जाएगी। इसके अलावा नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), मेघालय में वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी और त्रिपुरा में तिपरा मोथा को ‘मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दल’ का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें