पांच राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान : 6 अक्टूबर को वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे
Vinod Prasad Tue, Sep 8, 2026
चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों तथा 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को कराई जाएगी. ये सभी सीटें विधायकों और सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं
इन सीटों पर होंगे उपचुनाव
विधानसभा सीटें:
मदुरंतकम (तमिलनाडु)
धारापुरम (तमिलनाडु)
थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)
लोकसभा सीट: नौगांव (असम)
उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
नॉटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
मतदान की तिथि: 06 अक्तूबर 2026
मतगणना की तिथि: 09 अक्तूबर 2026
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026
क्यों हो रहे उपचुनाव?
इन सभी 6 सीटों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं. असम की नगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं. इसके अलावा अन्य पांच विधानसभा सीटों पर भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है. तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था. वहीं पश्चिम बंगाल की रेजीनगर से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से CM सुवेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था. इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया.
विज्ञापन