BREAKING NEWS

गुरु पुष्य योग के साथ गंगा सप्तमी आज, जानें गुरुवार का मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पढ़िए दैनिक राशिफल

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में हुए शामिल

सड़क बनने से खुश है ग्रामीण…नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत

निर्माण के लिए मिली 40.60 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दुर्ग के गौठान में गायों की मौत पर हड़कंप, भिलाई नगर निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

दुर्ग के गौठान में गायों की मौत पर हड़कंप, भिलाई नगर निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश पांच से छह गायों को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर गौठान के भीतर ही दफना दिया गया है. भिलाई:नगर निगम भिलाई ने आवारा गायों को रखने के लिए दुर्ग बायपास रोड के किनारे गौठान बनाया है. गौठान में सैकड़ों की संख्या में गायों को रखा गया है. गायों को यहां चारा और पानी भी नगर निगम की ओर से दिया जाता है. गायों की देखभाल की जिम्मेदारी भी नगर निगम के कंधों पर है. गौठान में बीते कुछ दिनों से गायों की लगातार मौत हो रही है. गायों की मौत के बाद उनको गौठान के भीतर ही दफना दिया जा रहा है. गायों को दफनाने के लिए गौठान में ही जेसीबी की मदद से गड्ढे खोदे जा रहे हैं.गौठान में गायों की मौत: आरोप है कि रोजाना तीन से चार गायों की मौत यहां हो रही है. ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि बिना पोस्टमार्टम के ही गायों को दफना दिया जा रहा है. गौठान के संचालक शबू राम साहू का कहना है कि जिन गायों की मौत हुई है सभी गायों ने प्लॉस्टिक खाया हुआ था. शबू का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराई जाए तो गायों के प्लॉस्टिक खाने की भी पुष्टि हो जाएगी. शबू का ये भी कहना है कि जिन गायों की मौत हुई है वो गायें गौठान की नहीं बल्कि बाहर से लाई गई हैं. गायों की मौत प्लॉस्टिक खाने से हुई है. जिन गायों की मौत हुई है वो मवेशी बाहर से लाए गए हैं. गौठान के नहीं हैं. :शबू राम साहू, गौठान संचालक मुझे गायों की मौत की जानकारी मिली है. जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई :राजीव कुमार पांडे, कमिश्नर, भिलाई नगर निगम गौठान में गायों की मौत पर बोले कमिश्नर: भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव कुमार पांडे ने कहा कि मैं खुद गौठान में एक बार पहले जा चुका हूं. उस वक्त मैंने गायों को चारा और पानी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे. अभी जो घटनाएं सामने आई है उसकी जांच के निर्दश हमने दिए हैं. अगर गायों की मौत को लेकर कोई दोषी पाया गया तो निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें