BREAKING NEWS

हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

उपमुख्यमंत्री शर्मा और वन मंत्री कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व

समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : साय

ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

9 मई को युवती के शादी में सम्मिलित होने 7 साल का मासूम बच्चा परिवार के : दुर्ग जिले के ग्राम उतई स्थित शीतल तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत

दुर्ग जिले के ग्राम उतई स्थित शीतल तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई, आसपास के लोगों ने तालाब से बच्चे को निकाल कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बच्चों का नाम मानस साहू के रूप में हुई हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला भेजा।वहीं परिवार और मोहल्ले के लोगों ने सरकार के लापरवाही बताते हुए उतई पंचायत का घेराव कर दिया।

आपको बता दे की 9 मई को युवती के शादी में सम्मिलित होने 7 साल का मासूम बच्चा परिवार के साथ ग्राम पतोरा पहुंचा था, जहां हल्दी की रस्म के बाद परिवार के साथ शीतल तालाब नहाने गए, नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया, आसपास के लोगों ने देखा और तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए,लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिजन और मोहल्ले वालों के द्वारा सरकार की लापरवाही बताते हुए वह उतई पंचायत का घेराव कर दिया, जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। परिजनों का कहना है कि तालाब का गहरीकरण के नाम पर मुरूम की खुदाई करी लिया गया इसके चलते तालाब ज्यादा ही गहरा हो गया, इसके चलते आज बच्चा तालाब में डूबने से मौत हो गई, उन्होंने कहा कि हम लोग आज घेराव इसलिए किया है कि उतई पंचायत में तीन से चार बार आवेदन दे चुके हैं, तालाब में ज्यादा ही गहरा खुद चुके हैं उसे समतल करें, और सुंदरीकरण किया जाए। उतई नगर पंचायत के लापरवाही के चलते ही इतनी बड़ी घटना हुई है।

नगर पंचायत अधिकारी ने कहा कि बच्चा परिवार के साथ शादी में सम्मिलित होने उतई आया हुआ था, उतई के शीतल तालाब में परिवार के साथ नहाने गया था, ज्यादा गहराई में जाने की वजह से बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि वाटर लेवल डाउन होने के चलते हैं तालाब में पानी छोड़ा गया था,अब तालाब से पानी को कम किया जाएगा। परिवारजनों को तत्कालीन रूप से 10 हजार रुपए दिया गया है, बाकी मुआवजा शासन के द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें