: रील ज्यादा जरूरी है, जिंदगी का क्या है, वो तो दोबारा मिल जाएगी', स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
Sun, Dec 29, 2024
रील ज्यादा जरूरी है, जिंदगी का क्या है, वो तो दोबारा मिल जाएगी', स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
स्टंट करते हुए रील बनाना एक लड़के को इतना महंगा पड़ा कि वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचा। दरअसल, लड़का ट्रेन की छत पर खड़े होकर वीडियो बनवा रहा था, तभी वह हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया।
सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने का भूत लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि लोग इसके लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। अगर जान खतरे में डालकर सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं तो भी मंजूर है। कुछ ऐसा ही करते एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़के को ट्रेन की छत पर खड़े होकर स्टंट दिखाना बहुत भारी पड़ गया। लड़के को स्टंट करना इतना भारी पड़ा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।[video width="320" height="568" mp4="https://cglive24.in/storage/2024/12/ManojSh28986262_1872015166470303916320P.mp4"][/video]
रील बनाने के चक्कर में बन गई रेल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चलती ट्रेन की छत पर चढ़ते हुए रील बनवा रहा है। उसका दोस्त उस लड़के का वीडियो शूट कर रहा है। लड़के को ट्रेन की खिड़की से होते हुए छत पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन की छत पर चढ़कर लड़का अपने आप को किसी महान स्टंटमैन से कम नहीं समझ रहा था। वह अपने हाथों को हवा में उठाए ट्रेन की छत पर चढ़ने का जश्न मना रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही लड़के का हाथ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार से टच हो जाता है। लड़का करंट खाकर ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है। खैर लड़के की जान तो बच गई लेकिन वह हॉस्पिटल पहुंच गया। जहां वह अब अपने आंसू बहा रहा है।
वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर मनोज शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @ManojSh28986262 से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- रील बनाते-बनाते रेला गया, खुद तो मरेंगे और दूसरों को भी मारेंगे। दूसरे ने लिखा- रील के चक्कर में अपनी जान गवा बैठ रहे हैं लोग, क्या होगा इस देश का? तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों को आजीवन ट्रेन में सफर करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। चौथे ने लिखा- बहुत गलत हुआ जो ये बच गया। अब ये अस्पताल में भी बैठकर रील बनाएगा।
: ट्रेन के कोच के नीचे छिपकर 250km आया युवक:जबलपुर में जांच के बीच नीचे बैठा मिला; कहा-मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे
Sat, Dec 28, 2024
ट्रेन के कोच के नीचे छिपकर 250km आया युवक:जबलपुर में जांच के बीच नीचे बैठा मिला; कहा-मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे सीजी लाइव 24न्यूज
जबलपुर में एक युवक ट्रेन के पहिए के बीच सफर करते पकड़ाया। उसने इटारसी से जबलपुर तक 250 किमी की दूरी ऐसे ही तय की। दानापुर एक्सप्रेस जब आउटर पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों को जांच के दौरान वह एस-4 कोच के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने कहा कि मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे। सीजी लाइव 24न्यूज
ट्रेन के डिब्बे के नीचे पहियों के बीच छिपकर सफर कर रहा था युवक।टना गुरुवार शाम की है। जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे लेटे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे उस व्यक्ति को बाहर निकाला।
कौन है ये युवक, पता नहीं कैरिज एंड वैगन विभाग (एसीएंडडब्ल्यू) के कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंपी गई है।
सीजी लाइव 24न्यूज