BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Mahadev Satta King सौरभ और उप्पल को दुबई से छत्तीसगढ़ लाने EOW की तैयारी केंद्र सरकार को जाएगा पत्र

सीजी लाइव 24 न्यूज  आनलाईन, 24 जुलाई। EOW की टीम महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल को दुबई से छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि 19 जुलाई को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में EOW ने 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। जिसमें सौरभ, रवि और शुभम सोनी को फरार बताया गया है। चालान पेश होने के बाद अब EOW इन आरोपियों को दुबई से रायपुर लाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस की जानकारी देकर प्रत्यर्पण के तहत पत्र भेजेगी। इससे पूर्व ED ने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने के लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद दुबई के कोर्ट को प्रत्यर्पण के तहत आग्रह पत्र भी जारी किया गया था। वह पत्र भारत सरकार के पास भेजा गया। भारत सरकार के जरिए UAE दूतावास को भेजा जाना था। दूसरी तरफ महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने रितेश कुमार यादव, राहुल वक्टे, चन्द्रभूषण वर्मा, सतीश चन्द्राकर, अमित कुमार अग्रवाल, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दीवान, किशनलाल वर्मा, सुनील कुमार दम्मानी, भीम सिंह यादव के खिलाफ चालान पेश किया था। ये सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर रायपुर केन्द्रीय जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें