: CG: सूने मकान से लाखों की चोरी, FIR दर्ज
Mon, Oct 21, 2024
CGLIVE24 news: सूने मकान से लाखों की चोरी, FIR दर्ज
बलौदाबाजार। सूने मकान में धावा मार कर अज्ञात चोरों ने घर के अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगद पार कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर विवेचना में जुटी हुई है।
इस संबंध में कृष्णा कॉलोनी निवासी पीडि़त महिला प्रमोदनी इस्मानुएल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से वे रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वे 15 अक्टूबर से घर में ताला लगाकर अपनी मां के पास गई थी। शुक्रवार को घर वापस लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा व अलमारी खुली थी।
अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगद सहित करीब 2.5 लाख अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हुई है। पुलिस जाचं में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर में बड़ा फर्जीवाड़ा :
Sat, Oct 19, 2024
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर में बड़ा फर्जीवाड़ा :जमीन मालिकों को देना था 300 करोड़ मुआवजा, अफसरों ने बनाया 342 करोड़ का मुआवजा, तहसीलदार और 3 पटवारी निलंबित
cglive24 news
रायपुर. रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जमीन प्रभावितों के लिए मुआवजा तय किया गया था. इसमें तहसील के अफसरों ने करीब 42 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया है. भू-स्वामियों को नियमानुसार 300 करोड़ का मुआवजा देना था पर अफसरों ने जमीन मालिकों से मिलकर 342 करोड़ का मुआवजा बना दिया. इसमें शासन ने 246 करोड़ की राशि भू-स्वामियों को बांट भी दी है. जांच के बाद हुए खुलासे के बाद एक तहसीलदार और तीन पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, अभनपुर में अफसरों ने जमीन मालिकों को अधिग्रहण के दौरान वास्तविक से ज्यादा मुआवजा दिलवा दिया. पूरी मिलीभगत से इस काम को किया गया. भू-अर्जन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्कालीन रायपुर कलेक्टर ने इसकी जांच का आदेश दिया था. प्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी साबित हो गई. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आते ही गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण और पटवारी जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल और लेखराम देवांगन को निलंबित किया गया है. अभी भू-स्वामियों ने 2.41 किमी तक कॉरिडोर के काम पर रोक लगा दी है. इसके चलते प्रोजेक्ट का काम रुक गया है.
cglive24 news
4 हजार करोड़ की लागत से बननी है 464 किमी सड़क
बता दें कि रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर 464 किलोमीटर तक बनाना है. सड़क बनाने में करीब 4 हजार करोड़ खर्च होंगे. इसमें अभनपुर ब्लॉक में अफसरों ने जमीन मालिकों के साथ मिलकर 9 किमी सड़क की जमीन का 342 करोड़ का मुआवजा बना दिया, जबकि नियमों के अनुसार लगभग 300 करोड़ का मुआवजा होता है. शासन ने इसमें 246 करोड़ की राशि भू-स्वामियों को बांट भी दी. अभी इन भू-स्वामियों को 78 करोड़ की राशि और मिलनी थी. इसी बीच एनएचएआई की विजलेंस टीम से ज्यादा मुआवजा बांटने की शिकायत हो गई और राशि बांटने पर रोक लग गई.
cglive24 news
जानिए… कैसे हुआ पूरा खेल
जमीन अधिग्रहण के नियमों के अनुसार ग्रामीण अंचल में 500 वर्गमीटर से कम जमीन है तो उसका मुआवजा अधिक मिलता है# यदि 500 वर्गमीटर से जमीन ज्यादा है तो उसका पैसा कम मिलता है. जैसे एक एकड़ जमीन है तो उसका मुआवजा 20 लाख होगा. यदि इसी जमीन को टुकडों में बांटकर 500 वर्गमीटर से कम कर दिया जाए तो मुआवजा बढ़कर करीब एक करोड़ का हो जाएगा. रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर के पास होते ही बड़े-बड़े रसूखदारों ने अफसरों से मिलकर ज्यादातर जमीन को 500 वर्गमीटर के नीचे कर दिया. इस वजह से मुआवजे की रकम बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिससे अफसरों को भी शक हुआ और जांच कराई.
: छत्तीसगढ़ के इस चाय वाले ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना:
Sat, Oct 19, 2024
छत्तीसगढ़ के इस चाय वाले ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना: 400 से अधिक लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, ऐसे बन गया नटवरलाल
एक चायवाले ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लोगों को चाय पिलाते-पिलाते करोड़ों रुपये का चुना लगा दिया। अब ऐसे में आप भी सतर्क हो जाइए और किसी दूसरे पर भरोसा करकेे पैसे को शेयर बाजार में लगाने का जोखिम मत उठाइये।
cglive24 News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक चायवाले ने लोगों को चाय पिलाते-पिलाते करोड़ों रुपये का चुना लगा दिया। साधारण चाय विक्रेता भूनेश्वर साहू नाम के जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी की।
यह मामला (CGLIVE24 News) मंदिर हसौद क्षेत्र में सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने भूनेश्वर को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अब ऐसे में आप भी सतर्क हो जाइए और किसी दूसरे पर भरोसा करकेे पैसे को शेयर बाजार में लगाने का जोखिम मत उठाइये।
खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताकर की ठगी
दरअसल, भूनेश्वर ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताकर लोगों को आकर्षित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके माध्यम से निवेश करेंगे, तो उन्हें दोगुना लाभ मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर लोगों का भरोसा जीता और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये इकट्ठा कर लिए। इसके चलते 400 से अधिक लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवाई।
पैसै लने के बाद, फोन बंद और नटवरलाल गायब
ठगी का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद के कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत की। कुबेर ने बताया कि भूनेश्वर ने उसे मुनाफा दिलाने का वादा किया था और उसने 7 लाख रुपये भूनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा किए। जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भूनेश्वर का फोन बंद था और वह गायब हो गया, जिससे कुबेर को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और पता लगाया कि भूनेश्वर और मनोहर ने मिलकर लगभग 400 लोगों से ठगी की थी। पुलिस को यह भी पता चला कि भूनेश्वर का नाम आरंग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट में भी दर्ज है। धमतरी में भूनेश्वर की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रहीपुलिस ने आरोपी भूनेश्वर और मनोहर के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूनेश्वर ने बताया कि ठगी के जरिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं और पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।[caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0cglive24news[/caption]